पीलीभीत, अप्रैल 28 -- बरखेड़ा। शाहजहांपुर रेल खंड पर रविवार को दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। काफी प्रयास के बाद भी रविवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार को संबंधित की पहचान के लिए गांव मुसरहा निवासी महेंद्रा देवी मोर्चरी पहुंची। उन्होंने कपड़ों और शरीर के हुलिया से अपने पति राम बहादुर के रूप में शिनाख्त की। उन्होंने बताया की उनके पति सुबह पशुओं के लिए घास लेने निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे, तो उनकी तलाश की गई। मगर उनका कही पता नहीं चला। जब किसी के ट्रेन से कटने की जानकारी हुई, तो उन्हें आशंका होने लगी। जब शव देखा, तो उनके पति का निकला। ट्रैक की ओर कैसे पहुचे यहां जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.