राम बरन कोरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल
अयोध्या, फरवरी 24 -- बीकापुर। तहसील क्षेत्र के प्रख्यात कम्युनिस्ट नेता रहे कामरेड राम बरन कोरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर सोमवार शाम बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न पटल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती प्रसूताओं, अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों से संवाद कर हालचाल जाना तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव, डॉ. एस.के. मौर्य, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद, अजय तिवारी, सोनू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, शैलेन्द्र पांडेय मोनू, भरत श्रीवास्तव, गौतम चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.