चतरा, जून 2 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि रजत के जिला कमेटी के द्वारा प्रखंडों में युवा मोर्चा कमेटी का विस्तार किया है। जिसमे पार्टी के युवा नेता श्रीराम यादव को राजद के युवा मोर्चा के हंटरगंज प्रखंड मनोनीत किया गया है। जिला स्तर पर आयोजित किए गए पार्टी के कार्यक्रम में श्रीराम यादव को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रीराम यादव को युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी से जुड़े युवा वर्ग में खुशी की लहर है। पार्टी के नवनियुक्त युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव ने बताया कि पार्टी ने इन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसे पूरा करेंगे और पार्टी में युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ने का काम करेंगे। इन्हें युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरीय नेताओं के प्रति पार्टी के युवा नेता और कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट करते...