आगरा, सितम्बर 2 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले 78 वर्षीय राम प्रसाद देवरानी ने एसएन मेडिकल कॉलेज में 31 अगस्त को स्वेच्छा से नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प पंजीकृत कराया है। पंजीकरण के बाद रामप्रसाद देवरानी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि निधन के पश्चात उनकी आंखों से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लौट सके व उनका शरीर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत चिकित्सा छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में उपयोगी हो सके। देवरानी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के निवासी हैं तथा वर्तमान में आगरा में निवास कर रहे हैं। वह केंद्रीय हिंदी संस्थान के उप-कुलसचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। यह भी पढ़ें- नेत्रदान के लिए प्रेरित किया वह गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन, आगरा के लंबे समय तक सचिव रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...