राम निरंजन विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मना 'मदर्स डे'
घाटशिला, मई 10 -- गालूडीह। राम निरंजन विद्या मंदिर के प्रांगण में मातृ दिवस का आयोजन बेहद धूमधाम और भावुकता के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने माताओं के प्रति अपना सम्मान और स्नेह प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक और आत्मीय तरीके से हुई। विद्यालय पहुंचीं सभी माताओं का फूलों की वर्षा और चंदन का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। माताओं के सम्मान में छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण ममतामय हो गया। माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके हुनर को सराहने के लिए विद्यालय द्वारा कई दिलचस्प प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : इसमें प्रथम स्थान दिया महतो और उनकी सुपर मॉम संजू महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.