कानपुर, नवम्बर 25 -- कानपुर दक्षिण। वृंदावन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट उतर प्रदेश द्वारा मंगलवार को तात्याटोपे नगर स्थित 135 एमआईजी में रामजानकी विवाहोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक आचार्यों ने श्रीरामजानकी पूजन और राम नाम संकीर्तन से किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रामचरित मानस के बालकांड में रामजानकी विवाह की चौपाइयों का पाठ किया। ट्रस्ट के संस्थापक चन्द्रदास महाराज ने रामचरित मानस के आधार पर रामजानकी विवाह पर सुंदर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुंदर भजनों के बीच लोग भक्ति विभोर हो गए। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष उमेश शुक्ला, अमित द्विवेदी, राहुल बाजपेई, अनुराग बाजपेई, महावीर शुक्ल, विष्णुकांत मिश्रा, दिवाकर दीक्षित, कमल शर्मा, विकास तिवारी, अखिलेश अवस्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.