सिद्धार्थ, मार्च 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के नगर पालिका के अवेद्यनाथ सभागार में चल रहे श्रीरामकथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा में जहां एक ओर श्रद्धालु संत की वाणी का रसपान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ भक्त अपनी अनोखी साधना से सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं जोगिया क्षेत्र के नगरा गांव निवासी 65 वर्षीय रिक्खी, जो प्रभु श्रीराम की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आते हैं।कथा के दौरान जब श्रद्धालु कथा श्रवण में मग्न रहते हैं, उसी समय रिक्खी अपनी एक कॉपी और लाल पेन के साथ चुपचाप बैठे दिखाई देते हैं। वह लगातार राम-राम लिखते रहते हैं। उनके हाथों की गति और चेहरे पर झलकती शांति यह दर्शाती है कि यह कार्य उनके लिए मात्र लिखने का अभ्यास नहीं, बल्कि एक गहरी आध्यात्मिक साधना है। रिक्ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.