सीतापुर, फरवरी 26 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। अट्ठासी हजार ऋषियों की तपस्थली नैमिषारण्य की चौरासी कोसी परिक्रमा में शामिल परिक्रमार्थी गुरुवार को आठ पड़ाव पार कर नौ वें पड़ाव नैमिषारण्य पहुंचे। परिक्रमार्थियों के पहुंचने पर समूचा नैमिष बोल कड़ाकड़ सीताराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। हर ओर परिक्रमार्थियों का रेला ही दिखाई दे रहा था। श्रद्धालुओं ने नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में स्नान ध्यान कर ललिता देवी मंदिर समेत विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन किया और रात में नैमिष नाथ भगवान के दर्शन और महाआरती कर भजन कीर्तन का आनन्द उठाया। आठवें पड़ाव जरिगवां में गुरुवार भोर चार बजे पहला आश्रम के महंत नारायण दास नन्हकू ने डंबा बजाने के साथ परिक्रमार्थी नौ वें पड़ाव की आरे चल दिए। राम नाम जपते दोपहर में श्रद्धालु नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे। राम नाम के जयघोष से नैम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.