राम नाम के जाप से परम गति की प्राप्ति
मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी। रामनाम के जाप करने से परम गति की प्राप्ति होती है। गोस्वामी जी ने भगवान के नाम को इतना महत्व दिया है कि नाम को राम से भी श्रेष्ठ बताया है। अतएव हम सभी अपने जीवन को मंगलमय बनाने के लिए भगवान के नाम को अपने जिह्वा पर धारण करें। उक्त बातें नरसिंह बाबा मंदिर परिसर के समीप चल रहे कथा के दौरान प्रवचन करती हुई साध्वी भक्ति प्रभा ने कही। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी के द्वारा जगत का मंगल करने के लिए इस राम कथा को रामचरितमानस में पिरोया गया। इस कलिकाल में इस रामकथा के श्रद्धापूर्वक श्रवण मात्र से मनुष्य भवसागर से पार हो प्रभु श्रीराम के चरणों का अधिकारी बन जाता है। मंच संचालन प्रो. राम निरंजन पांडेय ने की। इस मौके पर प्रोफेसर सुरेश चंद्र, किशोर द्विवेदी, कामेश्वर सिंह, उमेश सिंह, संजय कुमार तिवारी, अनंत झा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.