अमरोहा, जनवरी 24 -- श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के संयोजन में शनिवार सुबह प्रभात फेरी मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ से शरू होकर मंडी चौब, गस्तियान, छंगा दरवाजा, अहमद नगर, नायाब टॉकीज, शाह अली सराय, बाजार जट होती हुई मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ पर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का स्वागत पुष्प वर्षा एवं भोग प्रसाद के साथ किया। अनिल गौतम, प्रतुल शर्मा, पंकज प्रजापति आदि मंडल पदाधिकारियों ने भजनों का गायन किया। वहीं मंदिर परिसर में रामायण पाठ भी किया गया। इस दौरान संदीप रस्तौगी, प्रतुल शर्मा, उमेश पाठक, आलोक शर्मा, विकास, प्रदीप भटनागर, चिराग शर्मा, सागर गुप्ता, पंकज प्रजापति, गौरव प्रजापति, श्यामवीर, शिवम यादव, पवन शर्मा, नैतिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.