बदायूं, जनवरी 11 -- बिसौली। नगर के शिव मनोकामना मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक देशपाल भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को राम नाम की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि राम नाम का स्मरण ही जीवन का असली आधार है, जिससे समस्त सांसारिक रोगों से मुक्ति मिलती है। कथावाचक ने जोर दिया कि जब व्यक्ति की दृष्टि बदलती है, तो उसे पूरी सृष्टि सियाराम मय दिखाई देने लगती है। उन्होंने अहंकार को भक्ति में बाधक बताते हुए कहा कि हृदय में भरा अहंकार रूपी अंधकार प्रभु नाम के उजाले से ही मिटता है। अध्यात्म की महत्ता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रामकथा अमूल्य है और इसे धन की तराजू में तौलना गलत है, क्योंकि यह जीवन के दुखों की अचूक औषधि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.