नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में धार्मिक वीडियो देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हजीरा थाना क्षेत्र के बड़ागेट कांचमिल में पति ने घर के मंदिर में रखी तलवार से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। हजीरा थाना क्षेत्र के बड़ागेट कांचमिल निवासी 36 वर्षीय रीतू तोमर अपनी बच्ची के साथ कमरे में मोबाइल पर भगवान श्रीराम के वीडियो देख रही थीं। इसी दौरान उनका 38 वर्षीय पति करनवीर उर्फ करू सिंह...