नई दिल्ली, मार्च 27 -- राम नवमी के मौके पर आज अयोध्या में माहौल अलग ही नजर आ रहा है। सुबह से ही राम मंदिर के आसपास भीड़ बढ़ने लगी है और लोग जन्मोत्सव के साथ सूर्य तिलक को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। हर साल की तरह इस बार भी रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा, जिसे देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। कई लोग सुबह से ही मंदिर परिसर के आसपास जगह बना रहे हैं ताकि इस पल को करीब से देख सकें।कब होगा सूर्य तिलक आज दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सूर्य तिलक होने की संभावना है। यही वो समय माना जाता है जब सूर्य की किरणें सीधी दिशा में आती हैं। पूरा दृश्य कुछ मिनटों तक ही रहता है, लेकिन यही सबसे खास पल होता है। मंदिर में इसी समय के आसपास जन्मोत्सव भी मनाया जाता है, इसलिए माहौल और ज्यादा भक्ति से भर जाता है। कैसे होता है ये पूरा आयोजन- सूर्य तिलक कोई आम ...