फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। आज रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था शाम चार बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।प्रतिबंधित मार्गों में राधानगर से ज्वालागंज, सदर अस्पताल तिराहा से बाकरगंज, ज्वालागंज, लखनऊ बाईपास चौराहा से वर्मा तिराहा, लोधीगंज से ज्वालागंज सहित अन्य प्रमुख रास्ते शामिल हैं। इन मार्गों पर एम्बुलेंस को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं, रूट डायवर्जन के तहत लखनऊ बाईपास जाने वाले वाहनों को राधानगर, जेल रोड व नौबस्ता होकर निकाला जाएगा। नौबस्ता से बाकरगंज व लोधीगंज जाने वाले वाहन हाईवे से संचालित होंगे। भारी वाहनों को कोराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.