अररिया, मार्च 27 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रामनवमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के हांसा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। भव्य शोभायात्रा लक्ष्मीपुर गांव से मोटरसाइकिल व अन्य सवारों के आकर्षण परिधानों के साथ शोभायात्रा लक्ष्मीपुर गांव से हाँसा, ठेकपुरा, होते हुए छतियोना, बसगरा, से कुपाड़ी होते होते हिंगना से वापस गितवास होकर लक्ष्मीपुर पहुंचा। इस भव्य शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में रामभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शुक्रवार को दिन के को करीब दो बजे निकली भव्य शोभायात्रा में रामभक्तों का उत्साह चरम पर था। रामभक्त जय श्री राम के नारे लगाते आगे बढ रहे है। शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया राम भक्तों का सैलाब उमड़ता चला गया। राम भक्त परंपरागत परिधानों में कला का प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा में हाँसा पंचायत के ...