देवरिया, मार्च 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामनवमी के उपलक्ष्य में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के हाल में गुरुवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन, हवन किया गया। मुख्य यजमान प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल रहीं। इसमें चिकित्सा शिक्षकों और एमबीबीएस छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। मेडिकल कॉलेज में सभी वर्ष के छात्रों के तत्वावधान में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन से हुआ। आचार्य अमरनाथ व उनके सहयोगियों ने पूजन कराया। इसके बाद पाठ शुरू हुआ। चिकित्सा शिक्षक, छात्र-छात्राएं व कर्मचारी पाठ किए। इसके बाद आरती की गई। मुख्य यजमान सहित चिकित्सा शिक्षकों व छात्रों ने हवन किया। सभी के कल्याण, सुख, समृद्धि व स्वस्थ समाज...