गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को रामनवमी पर मंदिरों में हवन किए गए और जगह-जगह भंडारे लगाए गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की मन्नतें मांगी। सेक्टर-4 के श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित हवन में श्रद्धालुओं नेआहुतियां डालीं। शहर के कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किए गए। इसमें शीतला माता, चिंतपूर्णी समेत अन्य मंदिर पर भंडारे लगाए गए। जहां पर प्रसाद लेने की वालों की लंबी कतारे लगी रही। श्रद्धालुओ ने नौ दिन का व्रत तोड़ा:शीतला माता मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के साथ अपने व्रत के संकल्प को पूरा कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के बाहर रामनवमी पर रोड किनारे कई जगह भंडारे का आयोजन किया। चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। घरों ...