शामली, मार्च 27 -- शामली। राम नवमी के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर विशाल भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान भगवान श्रीराम की आरती की गई, जिसमें सैकडों लोगों ने भाग लिया और प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को अपने जीवन में ग्रहण करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को शामली ब्लॉक में पीडी प्रेमचंद द्वारा राम नवमी व दुर्गा नवमी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पीडी प्रेमचंद व उनकी पत्नी शीतल ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद भंडारे का प्रारंभ किया गया। इस दौरान शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। पीडी प्रेमचंद ने बताया कि यह गत वर्ष से दूसरा भंडारा था। मौके पर धर्मदत्त कुमार, अरविन्द कुमार एडीओ पंचायत, मांगेराम, नमन कुमार जैन आद...