प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- रामनवमी पर शुक्रवार को देवी मंदिरों सहित घरों में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलवा-पूड़ी का प्रसाद खिलाया और दान देकर विदा किया। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन भी हो गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में विभिन्न देवी मंदिरों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया। शहर स्थित मां बेल्हा देवी धाम, बलीपुर दुर्गा मंदिर, कोहंड़ौर के चंदीपुर धाम, रानीगंज के मां बाराही धाम, कटरा मेदनीगंज के माता शीतला देवी धाम पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की ओर से सामूहिक हवन पूजन किया गया। हवन में जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की। देवी मंदिरों पर सामूहिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलवा-पूड़ी का प्रसाद खिलाया गया और दान देकर आशीष लिया। इसके अला...