प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को अर्चिशा फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रमुख मनसा सिंह के नेतृत्व में नया कटरा में सड़क के किनारे अशोक, मौलश्री और नीम के नौ पौधे रोपे गए।मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संस्था के सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। विशिष्ट स्थिति शैलेश पांडेय ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुनीता शर्मा ,गोकुल हलधर,प्रमोद त्रिपाठी,उपेंद्र नाथ,सौरभ,कामना,अमिता मालवीय सिंह,अंबिका रूसुमा,शिवानी,सरिता श्रीवास्तव ज्योति ,सरोज तिवारी,वंदना, त्रिपाठी त्रिपाठी,अनुभूति दीक्षित अनन्या, अर्चिशा,अविरल मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...