रांची, मार्च 26 -- राम नवमी के मौके पर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। राज्यभर में ड्रोन से निगरानी, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को धार्मिक जुलूस निकाले जाएंगे, जबकि संवेदनशील माने जाने वाले हजारीबाग और जमशेदपुर में जुलूस शनिवार को आयोजित होंगे। इसे देखते हुए इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।डीजीपी ने दिए ये निर्देश झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार रात रांची में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैना...