मेरठ, मार्च 28 -- राम नवमी पर छावनी स्थित रामलीला भवन सदर में रामलीला कमेटी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सरस और भावपूर्ण बना दिया। पूरा माहौल देशभक्ति और हास्य रस के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कवि सम्मेलन में दिल्ली से डॉ. प्रवीण शुक्ला, हाथरस से सुनहरी लाल 'तुरंत', गाजियाबाद से डॉ. ज्योति उपाध्याय तथा मेरठ से सुमेश सुमन और कोमल रस्तोगी ने मंच साझा किया। सभी कवियों ने हास्य, देशभक्ति, शृंगार और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। विशेष रूप से वीर रस की कविताओं ने युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार किया और पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई दी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाज...