अमरोहा, मार्च 18 -- अमरोहा। श्रीरामायण संकीर्तन मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार रात मंदिर श्रीराधा रमण में हुई। 27 मार्च को राम नवमी पर्व धूमधाम संग मनाने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष चैन सुख गोले ने कहा कि 27 मार्च को मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ में सुबह में भजन-कीर्तन व दोपहर 12 बजे से प्रभु श्रीराम की भव्य आरती कर प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मंडल महामंत्री अतुल पंडित, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप रस्तौगी ने कहा कि आयोजन को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान प्रतुल शर्मा, अमित रस्तौगी, आलोक शर्मा, सुधांशु शर्मा, प्रदीप भटनागर, मुकेश रस्तौगी, राहुल महेश्वरी, अरविंद रस्तौगी, मनीष गुप्ता, राजवीर यादव, सुभाष गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.