अररिया, मार्च 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने रामनवमी त्योहार के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर बुधवार की शाम फ्लैग मार्च निकाली गयी। थाना से निकली फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, बस स्टैंड, मवेशी हटिया होते हुए थाना पहुंची। इस दौरान फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थानेदार रोहित कुमार ने लोगों से शांति और सांप्रादायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं नहीं फैलाने, कानून का पालन करने की बात कही। थानेदार ने कहा कि रामनवमी त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च में अपर थानेदार अभिषेक कुमार ज्योति, दारोगा रामाशंकर गुप्ता, सब इन्सपैक्टर अनिल उरा...