अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप रामनवमीं के अवसर पर राम मंदिर में विराजमान रामलला की ललाट पर सूर्य तिलक की योजना सफलतापूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शुरू की गयी थी। इस योजना को स्थाई स्वरूप प्रदान करने के अलावा आपरेशन एवं मेंटनेंस के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ऑप्टिक्स एंड एलाइड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (आप्टिका) बैंगलोर व इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एस्ट्रोफिजिक्स के साथ अनुबंध किया है। यह अनुबंध दस वर्षों के लिए किया गया है। इसी तरह एक अनुबंध गणना रिकार्डिंग के लिए लगाए चार दर्जन उपकरणों के रखरखाव व उनके संरक्षण के लिए भी किया गया है। यह अनुबंध तीर्थ क्षेत्र ने एलएण्डटी के साथ किया है। इसकी पुष्टि तीर्थ क्षेत्र के पदेन सदस्य व भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने की। 26 मार्च को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.