संवाददाता, फरवरी 1 -- अयोध्या राम मंदिर में सप्त मंडपम व परकोटे के छह मंदिरों के साथ शेषावतार व कुबेर टीला इन सभी में आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका चैत्र रामनवमी के बाद ही मिल सकेगा। इसकी पुष्टि भी भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने कर दी है। इसके पहले मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने 'हिन्दुस्तान' को बताया कि जब तक आवागमन का रास्ता सामान्य नहीं होगा तब तक हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को दर्शन कराना कैसे संभव होगा। निर्माण कार्य जारी होने के कारण परिसर में धूल-गुबार उड़ रही है,पत्थरों की खेप है,मशीनों का काम चल रहा है। इसमें चाहते हुए भी बहुत जल्दबाजी नहीं हो सकती।एक दिन में पांच हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने पर सहमति बनी इस बीच राम मंदिर परिसर में रामलला के अस्थाई मंदिर का स्मारक भी निर्माणाधीन है। इसके अतिरिक्त छह दिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.