बागपत, मार्च 28 -- नवरात्र के आखिरी दिन जिलेभर में मां सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। रामनवमी भी मनाई गई। जिसके चलते सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भक्तों को भीड़ रही। सुबह होते ही मंदिरों में घंटियों और शंख की गूंज सुनाई देने लगी। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पंड़ित गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि नवरात्र की नवमी के दिन सिद्धिदायिनी मां यानी सिद्धियों को देने वाली सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी आराधना से भक्तों को समस्त सिद्धियां व नवनिधियों की प्राप्ति होती हैं। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इसीलिए इसे राम नवमी भी कहा जाता है। मंदिरों में पूजन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में सुबह से दोपहर तक जुटे रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.