अयोध्या, मई 4 -- अयोध्या,संवाददाता। रामनगरी में सोमवार की सुबह झमाझम बारिश ने नजारा बदल दिया। पौने ग्यारह बजे तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा हो गया। बारिश शुरू होते ही जो जहां था वहीं थम गया। तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को पौने ग्यारह बजे काले बादलों ने दस्तक दी। तेज हवाओं से चारों तरफ धूल का गुबार उठा। लोग जल्दी-जल्दी अपने गंतव्य की तरफ बढ़ने लगे। पंद्रह मिनट बाद ही बादल गरजे और तेज बारिश शुरू हो गई। मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। जो जहां था वहीं सुरक्षित स्थान देखकर रुक गया। तेज बारिश से शहरी क्षेत्र में जगह जगह जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के कई जिलों में सुबह होते ही रात, तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी छूमंतर नालियां भर जाने से कीचड़ सड़कों पर फैल गया। बारिश इस बार सबसे तेज बताई जा रह...