नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें भगवान राम के लिए भक्ति-श्रद्धा को दिखाया गया है। इन्हीं फिल्मों में राम गीत भी खूब मशहूर हुए हैं। भगवान राम के लिए मन में श्रद्धा भाव रखने वाले लोगों के उन पर बनाए और लिखे गए गीतों का अलग अहम है। ऐसा ही एक राम गीत साल 1979 में आया था। फिल्म का नाम था 'सरगम' और वो गाना था 'राम जी की निकली सवारी'। ये फिल्म बेशक राम भक्ति पर नहीं थी लेकिन ये गाना उस दौर में खूब मशहूर हुआ। खास बात ये है कि गाने को अपनी आवाज देने वाला सिंगर एक मुस्लिम था।इस मुस्लिम सिंगर ने गाया राम का गीत साल 1979 में फिल्म आई थी 'सरगम'। इस फिल्म में ऋषि कपूर और जया प्रदा ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक गूंगी हेमा और अत्याचार करने वाली उसकी सौतेली बहन और मां पर बेस्ड थी। ऋषि कपूर ने राजू नाम के डफली...