छपरा, मई 3 -- फोटो- 10 रामजानकी शिवमन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मशरक में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु मशरक। एक संवाददाता मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा से हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु लोग भक्तिभाव से शामिल हुए। हाथी-घोड़ा और डीजे की भक्तिमय संगीत की धुन पर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए मशरक पश्चिम टोला के पीपलेश्वर नाथ मंदिर के पास घोघारी नदी तट तक पहुंची जहां विधि विधान से आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझी की गयी। इस दौरान हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ। शोभा कलश यात्रा मे मुख्य रूप से मंदिर प्रबंध समिति सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.