राम जानकी मंदिर से निकली कलशयात्रा
गढ़वा, मार्च 19 -- कांडी, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र को लेकर पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया है। गुरुवार चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर राम जानकी मंदिर परिसर से कलशयात्रा निकाली गयी। यह कलशयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर सोन नदी तक गयी। पुजारी हरिहर पंडा व मुख्य यजमान नंदलाल चौधरी, पत्नी पूनम देवी के साथ 108 श्रद्धालुओं ने हाथों में कलश लिए आठ किलोमीटर पैदल चलकर सोन नदी के पवित्र जल धारा से अभिमंत्रित जल कलशों में भरकर वापस लौटकर मंदिर प्रांगण में स्थापित किया। उस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। लोग हाथों में महावीरी झंडा लिए हुए थे। प्रखंड के प्रायः सभी गांवों की सड़कों व गलियों को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात दिखी। मौके पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ,थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.