पटना, मार्च 25 -- रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से 52 झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियों को कई तरह की थीम पर सजाया-संवारा जा रहा है। कोई शोभायात्रा समिति मुंबई से कलाकार बुला रहे है तो कोई आकर्षक प्रतिकृतियों का निर्माण करा रहे हैं। न्यू यारपुर स्थित श्रीश्री राम जानकी मंदिर रामनवमी शोभायात्रा पूजा समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह कुंदन ने बताया की मंदिर की शोभा यात्रा की तैयारियां हो रही हैं। उनकी यात्रा कच्ची तालाब, सरिस्ताबाद, जनता रोड, झुनझुन महल यारपुर राजपूताना होते हुए श्री राम चौक डाकबंगला से होकर महावीर मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में साढ़े 11 फीट की रामलला की प्रतिमा और श्री राम सेतु पार करते हुए 11 फीट के हनुमान जी की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र बनेगी। पटना आर्ट कॉलेज के छात्र भानु पंडित और उनके सहयोगी दिन-रात इस काम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.