पूर्णिया, अप्रैल 28 -- जलालगढ़ प्रखंड के सांपा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर में भगवान राम, माता जानकी एवं लक्ष्मण की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत आयोजित 72 घंटे का अष्टयाम एवं हवन समारोह श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक पूरा गांव भक्ति रस में डूबा रहा और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अष्टयाम में छह कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर अपने भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसमें कुर्साकांटा, सोनपुर, खमेला की दो मंडलियां, ठट्ठा घाट तथा स्थानीय सांपा कीर्तन मंडली शामिल रही। कीर्तन की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके साथ ही विशाल हवन एवं पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।...