गंगापार, दिसम्बर 20 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार स्थित राजा कमलाकर सिंह राम जानकी मंदिर परिसर में अवैध निर्माण, जबरन कब्जा, मारपीट और रंगदारी सहित अन्य विभिन्न धाराओं में पुलिस द्वारा दस नामजद और दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार में स्वर्गीय राजा कमलाकर सिंह द्वारा निर्मित राम जानकी मंदिर एवं उससे लगी चार दुकानें नगर पंचायत शंकरगढ़ की भवन पंजिका में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम अभिलेखों में दर्ज हैं। मंदिर व दुकानें जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों की मांग पर राज परिवार द्वारा जीर्णोद्धार कराया जा रहा था।इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा रात में बाहर से गेट लगा कर कब्जा करने की कोशिश की गई। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय में पीआईए...