चम्पावत, फरवरी 17 -- टनकपुर। टनकपुर के छीनीगोठ में रामलीला जारी है। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी ने किया। दूसरे दिन श्रीराम का जन्म और ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया। दशरथ के पात्र नारायण चिल्कोटी, विश्वामित्र के हेमचंद्र भट्ट, वशिष्ठ के दिनेश जोशी, राम के हर्षित मेहरा, लक्ष्मण के मयंक जोशी, भरत के नैतिक खर्कवाल और शत्रुघन के पात्र मृदुल भट्ट ने निभाया। यहां विशिष्ट अतिथि बृजेश जोशी, रामीला अध्यक्ष बंशीधर चौड़ाकोटी, उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल, सचिव जगदीश पंत, उपसचिव हरिश जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद चौड़ाकोटी, चंद्र सिंह, नवीन भट्ट, जगदीश उप्रेती, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.