मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। नगर के एक होटल में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की हुई बैठक में शोभायात्रा को भव्य बनाने का फैसला किया गया। कहा गया कि समिति के सभी सदस्य शोभायात्रा की तैयारी में अभी से जुट जाएं, जिससे शोभायात्रा को भव्य बनाया जा सके। विहिप के पदाधिकारियों ने हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा पर हिंदुओं से अपने घरों पर ओम अंकित ध्वज लगाने का अनुरोध किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष और विभाग पालक सुरेश अग्रवाल ने कहा यह यात्रा भगवान श्रीराम के मर्यादा के अनुरूप और सुव्यवस्थित, अनुशासित ढंग से निकली जाएगी। शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाए। खासकर जिले के सभी धार्मिक संगठनों का प्रतिनिधित्व रहे। शोभायात्रा में मातृशक्ति के रूप में बहनों की भूमिका रहे। उनका प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया जाए। प्रांत उपाध्यक्ष विद्...