सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जानकी जन्मस्थली भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हो उठी। पुनौराधाम से लेकर जनकपुरधाम तक मंदिरों में गूंजते भजन-कीर्तन और जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दोपहर 12 बजे शंखनाद और घंटा-घड़ियाल के बीच रामलला के प्राकट्य के साथ श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। शाम होते ही दीपों की रोशनी से मंदिर जगमगा उठे और घर-घर बधइयां व सोहर गूंजने लगे। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। सीतामढ़ी के राम-जानकी मंदिरों से लेकर मिथिला क्षेत्र के हर मठ-मंदिर में रामलला के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुनौराधाम स्थित जानकी जन्मभूमि मंदिर में दोपहर 12 बजे महंत कौशल किशोर दास ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.