छपरा, मार्च 27 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। राम नवमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के दंदासपुर, दयालपुर, लहलादपुर, हरपुर कोठी, शिवटोला, बसहीं, ताजपुर, बनपुरा, सीरिस्तापुर, पंडितपुर सहित दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कहीं राम-जानकी की झांकी तो कहीं रामभक्त हनुमान के मनमोहक नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा की शुरुआत श्री ढोंढ़नाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...