राम जन्मोत्सव पर भक्ति भाव के साथ निकली विसर्जन यात्रा
अररिया, मार्च 30 -- बथनाहा, एक संवाददाता श्रीराम जन्मोत्सव पर बथनाहा स्थित महावीर मंदिर में स्थापित प्रभु श्रीराम, माता जानकी व लक्ष्मण जी समेत बजरंग बली की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन सोमवार को किया गया। इस दौरान प्रतिमाओं को पूरे क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा के साथ भ्रमण कराया गया। विसर्जन यात्रा में बथनाहा के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। भक्ति भाव से सराबोर इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बथनाहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.