गोपालगंज, मार्च 25 -- कुचायकोट। एक संवाददाता पीतांबरा पीठ बांग्ला मुखी मंदिर परिसर में आयोजित श्री सतचंडी महायज्ञ सह राम कथा के छठे दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जन्म लिए रघुराई, अवध आज बजे बधाई के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। राम कथा के दौरान प्रवचनकर्ता महर्षि विप्रेनदु जी महाराज ने भगवान श्रीराम के दिव्य प्राकट्य और उनके जीवन के आदर्शों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। आयोजन समिति के प्रमुख सह पीतांबरा पीठ के महंत महर्षि सेवानंद परमहंस ने बताया कि इस तरह के महायज्ञ और राम कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, आस्था और संस्कारों को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.