एटा, मई 22 -- कस्बा के हनुमान गढ़ी परिसर में साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित प्रकाश नारायण द्विवेदी ने भगवान के दो महान अवतारों भक्त प्रहलाद, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्म की कथा सुनाईं। प्रथम सत्र में व्यासपीठ से पंडित प्रकाश नारायण द्विवेदी ने भक्त प्रहलाद कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे बालक प्रहलाद की अटूट आस्था के सामने क्रूर राजा हिरण्याकश्यप के सभी अत्याचार निष्फल हो गए। जब हिरण्याकश्यप ने अपनी बहन होलिका की गोद में प्रहलाद को अग्नि में बैठाया तो भगवान की कृपा से होलिका जल गई। प्रहलाद का बाल भी बांका नहीं हुआ। कथा व्यास ने खंभा फाड़कर भगवान नरसिंह के प्रकट होने और अत्याचारी हिरण्याकश्यप के वध का प्रसंग सुनाया। यह भी पढ़ें- बच्चों के अच्छे चरित्र के लिए भागवत का ज्ञान जरूरी : स्वामी अरुण शास्त्र...