पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।नवरात्र और भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले जिला कार्यालय में राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई।विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिले में 2 अप्रैल 2026 तक 200 स्थानों पर राम जन्मोत्सव मनाने की योजना है। इसकी शुरुआत मेदिनीनगर से की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और सामाजिक समरसता पर उनके योगदान को रेखांकित किया।प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र ने अपने संबोधन में संयुक्त परिवार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण परिवारों में संवाद कम हो रहा है, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.