राम जन्मोत्सव की भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु
हल्द्वानी, जून 11 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित गोल्ज्यू धाम मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा व्यास पंकज जोशी ने कहा कि परमात्मा भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। कथा में मां तुलसी की महिमा और नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर विनम्रता का संदेश दिया गया। जैसे ही व्यास ने राम जन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ राम जन्मोत्सव मनाया और बाल स्वरूप की आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राम जन्मोत्सव की भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु यह भी पढ़ें- धर्म व सत्य की स्थापना के लिए हुआ श्रीराम का जन्म यह भी पढ़ें- 'राम कथा सुनने से मिटते हैं जीवन के सभी विकार'
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.