औरैया, मार्च 22 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर कस्बे में चैत्र नवरात्र के अवसर पर चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन राम जन्मोत्सव की धूम रही। कथा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कथा आचार्य पं. जगमोहन त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। राम जन्म की कथा सुनते ही श्रद्धालु खड़े होकर जयकारे लगाने लगे। कथा में बताया गया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। श्रीराम का जीवन मर्यादा और आदर्श का संदेश देता है। कथा के दौरान भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भी मनोहारी चित्रण किया गया। माता कौशल्या की गोद में बाल रूप की झलक और उनके सरल स्वभाव के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.