बाराबंकी, अप्रैल 13 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन के पंचम दिवस भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के पावन प्रसंग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. अनिल पाण्डेय ने अपने ओजस्वी व मधुर प्रवचनों के माध्यम से श्रीराम जन्म का दिव्य वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग और करुणा का सर्वोच्च उदाहरण है।कथा के दौरान उन्होंने रामायण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि प्रभु श्रीराम की प्राप्ति भक्ति, सेवा, समर्पण और निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.