गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गीतावाटिका स्थित श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर में चल रहे 41वें पाटोत्सव के चौथे दिन रविवार को भगवान श्रीसूर्यनारायण का लाल चंदन से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सहस्रार्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने आरोग्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ पूजन-अर्चन किया। शाम को आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा में वृंदावन के पूज्य श्रीहरिकृष्ण दासजी महाराज ने भगवान श्रीराम के अवतार और बाललीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, सेवा और निष्काम भक्ति का संदेश दिया। समिति ने बताया कि 13 से 17 जुलाई तक विभिन्न देवी-देवताओं का सहस्रार्चन तथा प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से कथा का आयोजन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...