बदायूं, दिसम्बर 20 -- बदायूं। देश भर में वैश्य समाज के लिए गर्व का विषय बनी बदायूं की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल को अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामदास अग्रवाल जन सेवा सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान देश भर से पांच लोगों को मिला है, जिनमें वैश्य समाज से सिर्फ डॉ. मेघा हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल बदायूं की प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली हैं। वह साहित्य के क्षेत्र में बदायूं का नाम प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में रोशन कर चुकी हैं। वैसे तो साहित्य के क्षेत्र में बदायूं के काफी साहित्यकारों ने उपलब्धि हासिल की हैं, लेकिन इनके बाद बदायूं से नया उभरता चेहरा अकेला मेघा हैं। डॉ. मेघा अग्रवाल को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं समाज के प्रति समर्पण, वैश्य समाज के उत्थान के प्रति सराहनी...