राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि की, कहा- अगली बैठक में होगा
अयोध्या, जून 27 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से ट्रस्ट स्तब्ध, आहत और अत्यंत दुखी है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और रामभक्तों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बताया गया कि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा के त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं। इन इस्तीफों पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि जिन भक्तों ने चांदी की ईंटें, आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुएं प्रभु श्रीराम की सेवा के लिए ट्रस्ट अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सौंपी थीं, वे सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.