राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले मंथन शुरू, सीईओ के नाम पर लगेगी मुहर!
अयोध्या, सितम्बर 1 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो सितंबर को प्रस्तावित महत्वपूर्ण बैठक से एक दिन पहले मंगलवार को अयोध्या में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विहिप के प्रमुख नेताओं और सीईओ चयन के लिए गठित सर्च कमेटी के सदस्यों को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बुलाया गया है। माना जा रहा है कि मंगलवार की बैठक में बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक के एजेंडे और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर अंतिम मंथन किया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि, विहिप के महामंत्री बीएल बांगड़ा, विहिप केंद्रीय संरक्षक दिनेश, आमंत्रित सदस्य महंत कमलनयन दास के अलावा सीईओ चयन के लिए गठित सर्च कमेटी के सदस्य पूर्व न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.