नई दिल्ली, मार्च 22 -- 'आरआरआर' फेम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राम चरण ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में इन दिनों राम चरण अपनी अपकमिंग मूवी 'पेड्डी' को लेकर लंबे समय ये सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। वहीं, अब 'पेड्डी' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं कौन है वो?इस एक्ट्रेस की एंट्री मचाएगा बवाल राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी वाली, बेसब्री से इंतजार की जा रही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेडी' में एक सरप्राइज कैमियो कर सकती हैं। Gulte की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल ठाकुर 'पेडी' में नजर आ सकती हैं, जहां उनके एक डांस नंबर में फीचर होने क...